पुलिस और वरिष्ठ नागरिकों के बीच बढ़ा विश्वास: कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) ने की संवाद गोष्ठी का आयोजन

महराजगंज जनपद में सुरक्षित, भयमुक्त एवं सहयोगात्मक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य आपसी विश्वास को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में आज थाना परसामलिक, निचलौल, पुरन्दरपुर, फरेंदा, कोल्हुई एवं नौतनवां सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों) के साथ संवाद गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उन्हें हर परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों, बैंकिंग धोखाधड़ी (OTP स्कैम), डिजिटल फ्रॉड, टप्पेबाजी एवं अन्य अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें यूपी-112, 1930 (साइबर हेल्पलाइन) तथा अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।
पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी प्रत्येक समस्या एवं शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा। साथ ही उनसे अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने तथा समाज में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का भी अनुरोध किया गया

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *