पुलिस व राजस्व टीम की संयुक्त कार्यवाही: थाना कोल्हुई क्षेत्र से 46 बोरी अवैध यूरिया बरामद, विधिक कार्यवाही जारी

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा/नौतनवा बसंत सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपदीय पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 11.09.2026 को उपजिलाधिकारी नौतनवा कुनाल, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा व सुदेव पटेल तथा थाना कोल्हुई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम बटईडीहा से कुल 46 बोरी यूरिया (भारत ब्रांड) बरामद की गई। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *