डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र ने पुलिस अधिकारियों के साथ महराजगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा द्वारा पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ नगर क्षेत्र महराजगंज में पैदल गश्त की गई

पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

डीआईजी द्वारा नगर तिराहा, बस स्टेशन सहित प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस बल की मौजूदगी एवं सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी त्योहारों के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग, नियमित रात्रि गश्त तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई तथा आमजन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *