भारत में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा ‘जेल वारो आंदोलन’ की घोषणा

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
28/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने भारत में एक नए आंदोलन की घोषणा की है।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपक ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

अभिजीत दीपक ने एक्स पर एक पोस्टर जारी कर कहा कि 2 अक्टूबर को सीजेपी मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘जेल भरो आंदोलन’ करेगी।

दीपक ने अपने पोस्ट के जरिए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई।

सीजेपी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि अगर ज्ञानेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया तो वे 2 अक्टूबर से विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।

हालाँकि, CJP को मुंबई में विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है ।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक ने कहा कि लोगों की आवाज को दबाने की ऐसी कोशिशें स्वीकार्य नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *