साइबर ठगी के शिकार ओमप्रकाश को श्यामदेउरवा पुलिस ने वापस कराई 32158 रुपये

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम के मार्गदर्शन थाना श्यामदेउरवा साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित ओमप्रकाश विश्वकर्मा पुत्र छेदीलाल (निवासी ग्राम नटवा जंगल, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज) की ठगी गई धनराशि 32,158 रुपये को तत्काल होल्ड कराया गया। इसके पश्चात न्यायालय के आदेश के क्रम में संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर संपूर्ण धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।

साइबर अपराध से बचें— सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल Cyber Helpline Number 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *