240 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को सिंदुरिया पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

 

 

महराजगंज जनपद में आज दिनाँक 04/ 10/2026 को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी/अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सिन्दुरिया पुलिस टीम द्वारा भेडिया-मोजरी मार्ग के पास से अभियुक्त छोटेलाल पुत्र स्व0 रामवृक्ष, निवासी मोजरी, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 240 ग्राम अवैध गांजा, 50 ग्राम गांजा (चिलम) , एक पॉलिथीन की थैली में, प्लास्टिक की खाली 50 पुड़िया तथा ₹395/- नकद* बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 199/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट,में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *