मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक

महराजगंज जनपद में आज दिनाँक 05/10/2026 को मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा पीएम अपर प्राइमरी स्कूल, सोनरा में बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान म0उ0नि0 ज्योति राय, म0आ0 दीक्षा सिंह एवं म0आ0 निशा कुमारी द्वारा बालिकाओं को महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों, पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन सेवाओं तथा मिशन शक्ति अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में उपलब्ध सहायता एवं पुलिस सेवाओं का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता प्रदान करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों तथा उनके लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। 1090, 112, 181 एवं 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *