वेनेजुएला में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
03/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है।

अमेरिका द्वारा राजधानी काराकस समेत कई शहरों पर हमले के बाद मदुरे ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है।

उन्होंने अमेरिकी हमले की निंदा की और कहा कि यह हमला वेनेजुएला के तेल और खनिजों को जब्त करने का एक प्रयास है।

सुत्र के अनुसार, राजधानी कराकस पर हमले का उद्देश्य “वेनेजुएला के रणनीतिक संसाधनों, विशेष रूप से तेल और खनिजों को जब्त करना” और “देश की राजनीतिक स्वतंत्रता का जबरन उल्लंघन करना” है।

सुत्र ने बताया है कि वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने पूरे देश में बाहरी उथल-पुथल की स्थिति घोषित करने वाले एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने सभी राष्ट्रीय रक्षा योजनाओं को उचित समय और उचित परिस्थितियों में लागू करने का भी निर्देश दिया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *