राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम

रायबरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर लगातार हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में लालगंज नगर के शिवाजी बस्ती का कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुआहै। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए सामाजिक समरसता विभाग के प्रांत प्रमुख राजकिशोर ने कहा कि संघ ने सदैव सनातन और सज्जन शक्तियों का संगठन किया है। आरएसएस ने शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज के मध्य काम करने का बीड़ा उठाया है। लोगों के अंदर स्वदेशी का भाव जागृत किया जा रहा है। संघ जहां अपनी शाखाओं के माध्यम से हिंदू शक्ति को मजबूत करने का काम करता है ।वहीं संघ के स्वयंसेवक समाज के मध्य जाकर लोगों को भारत माता को समृद्ध बनाने के कार्य के लिए जागरूक भी करते हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वधर्म नंद संत जी ने भी अपना उद्बोधन दिया और हिंदू शक्तियों को संगठित रहने का आह्वान किया। भाजपा नेता अनूप पांडे ने संत स्वामी को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रत्ना मिश्रा, रामकृष्ण, बाल कल्याण समिति और विद्या मंदिर के अध्यक्ष अनूप पांडे, प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार शुक्ला, पंकज पांडे, जिला प्रचारक अजीत ,नगर प्रचारक पुष्पम, इंद्रेश सिंह, रमणेश साहू, शीतला गुप्ता, अरुण कुमार सिंह मुन्ना, राजेश सिंह फौजी, राजेश सोनी, सचिन रस्तोगी सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूदरहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *