जनता की उठी आवाज,पूनम सिंह को बनाएंगे विधायक

रायबरेली । सदर विधान सभा क्षेत्र के लालू पुर गांव ठाकुर घुन्नी सिंह के घर में एक बेटी के रूप में पूनम सिंह ने जन्म लिया । भाई पांच बार के शहर विधायक रहे और पति सेना में । इतनी शानो शौकत के बीच में रहकर आज वो बेटी अपने पिता और भाई की जनता के प्रति दी गई कुर्बानियों को बर्बादी होने से बचाने के लिए हर संघर्ष में जनता के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। बेटी पूनम सिंह अपने पिता और भाई पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के बलिदान को बर्बाद होता देख जनता के सुख दुख में आगे आकर उसे निपटने का प्रयास कर रही है। पूनम सिंह का कहना है कि उनके भाई और पिता ने यहां की जनता को अपना परिवार समझा है और परिवार को एक सूत्र में बांधने के लिए कुर्बानियां देनी पड़ती है जो उनके भाई और पिता दोनों ने दी और बेटी बहन होने के नाते उन्होंने उसको देखा भी और समझा भी है ।उन्होंने कहा कि उन्हें खुद आश्चर्य होता है कि मेरे भाई अखिलेश सिंह और पिता जी को आज भी यहां के लोग अपना भगवान मानकर पूजते है।उन्होंने कहा कि कुछ लोगो ने यहां की जनता और यहां जमीन को अपना चरागाह बना लिया है लेकिन वो भूल जाते है कि इस जमीन को उनके पिता और भाई ने अपने खून पसीने से सींचा है। वही पूनम सिंह के मिलनसार व्यक्तित्व को देखकर अब जनता भी कहने लगी है कि पूनम दीदी को भी विधायक बनाकर ही दम लेगे।क्योंकि उनमें वो दिखता है जो कभी पिता घुन्नी सिंह ने था और उसके बाद भाई विधायक अखिलेश में दिखाई दिया था। जनता कहती हैं कि जिले के नेता मंत्री केवल पांच साल में अपने लाव लश्कर के साथ आते है और सबको अपना बताकर राजनीत चमकाते है और फिर हम सब मरे या जिंदा रहे कोई नही पूछता है जबकि पूनम सिंह दीदी बिना किसी लाभ के पद पर होने के बावजूद हम सबकी समस्याओं को सुनती है जिससे लगता है कोई तो अपना है जो मुसीबत में हम गरीबों के साथ भी खड़ा है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *