ट्रंप की सख्त चेतावनी: ‘अगर मुझे कुछ हुआ तो मैं ईरान को धरती से मिटा दूंगा’

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
21/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बेहद कड़ी चेतावनी जारी की है।

ट्रंप ने कहा, अगर ईरान ने उन्हें मारने की कोशिश की तो अमेरिका ईरान को “पूरी तरह से नष्ट” कर देगा।

एक साक्षात्कार में बोलते हुए, ट्रम्प ने कहा, “मैंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं – अगर मुझे कुछ भी हुआ, तो वे (अमेरिकी सेना) ईरान को धरती से मिटा देंगे।”

राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के 40 साल के शासन को समाप्त करने की मांग के बाद तनाव बढ़ गया।

सुत्र के मुताबिक, इसके जवाब में ईरान ने भी मंगलवार को ट्रंप को चेतावनी जारी की ।

ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता जनरल अबोलफज़ल शेकरची ने कहा, “अगर किसी ने हमारे नेता पर हमला करने की हिम्मत की, तो हम न केवल उसका हाथ काट देंगे, हम उसकी दुनिया को आग लगा देंगे।”

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अपने सलाहकारों को पहले ही निर्देश दे दिया है कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो उस पर बड़ा हमला किया जाए।

इन दोनों देशों के बीच इस तल्ख बयानबाजी ने विश्व राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर दी है ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *