कोलकाता में दो गोदामों में लगी आग, कम से कम 8 लोगों की मौत

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
27/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आनंदपुर इलाके में दो गोदामों में आग लगने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है ।

गोदाम में काम करने वाले कम से कम 20 लोगों के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है ।

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मिले आठ शव बुरी तरह से जले हुए हैं और उनकी पहचान करना मुश्किल है ।

इस बीच इस घटना पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है ।

अग्निशमन सूत्रों ने कहा कि एक प्रसिद्ध मोमो कंपनी के स्वामित्व वाले इन गोदामों में पेय पदार्थों और सूखे भोजन के पैकेज थे।

रविवार दोपहर तीन बजे आग लगने की सूचना मिली। करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियों के प्रयास के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका ।

बारुईपुर के पुलिस अधीक्षक शुभेंद्र कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ”अभी संपत्ति के नुकसान का सटीक आंकड़ा देना संभव नहीं है.”।

इस घटना की जांच की जा रही है. इसके बाद ही सटीक आंकड़ों के बारे में स्पष्ट हो सकेगा ।

घटनास्थल का दौरा करने वाले अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु ने कहा कि दोनों गोदाम एक बड़े क्षेत्र में बने थे और यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि आग कैसे लगी। 

उनका सवाल था कि रात में इतने सारे लोग गोदाम में क्या कर रहे थे?

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *