पीएम श्री जीजीआईसी स्कूल रायबरेली में स्वास्थ शिविर आयोजित

 

रायबरेली। समग्र शिक्षा माध्यमिक के तत्वाधान में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना रहा.. आज के कार्यक्रम में किशोर वर्ग की बालिकाओं के कार्यक्रम का संचालन भी कराया गया जिसमें छात्राओं को मlहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान कर उचित मार्गदर्शन दियागया l
शिविर में डॉक्टर की विशेषज्ञ टीम के द्वारा छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया !
इस शिविर में जिला चिकित्सालय के डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता (फिजीशियन) डॉक्टर निदा अहमदी(आई सर्जन) डॉक्टर बी. बी स्वरूप( डेंटल सर्जन )डॉ आशीष कुमार (आई एग्जामिन ऑफिसर) डॉ प्रियंका यादव (मेडिकल ऑफिसर) ने लगभग 250 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया ! इस अवसर पर लगभग 20 अभिभावक भी उपस्थित रहे उनका भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया विद्यालय की प्रधानाचार्यl डॉक्टर स्मिता मिश्रा तथा उप प्रधानाचार्यl श्रीमती सुमन सिंह एवं श्रीमती सुनीता सिंह केद्वारा चिकित्सा टीम का पौधे भेट कर उनका स्वागत किया गया. टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्यl डॉक्टर स्मिता मिश्रा ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर छात्रlओ के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.. कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीपमाला दीक्षित ,सिंपी सिंह एवं ऋचा राय के द्वारा किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *