बांग्लादेश में मतदान शुरू, अवामी लीग पर प्रतिबंध बरकरार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
12/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं।

नई सरकार के गठन के लिए मतदान शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा।

सुत्र के मुताबिक, 12 करोड़ से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिक मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। 2024 में छात्र आंदोलन ने पूर्व प्रधानमंत्री हसीना को सत्ता से हटा दिया।

हसीना के देश से भागने के बाद बांग्लादेश में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान लगभग 1400 प्रदर्शनकारियों की मृत्यु हो गई।

पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में मौत की सजा सुनाई थी।

उनकी पार्टी अवामी लीग पर चुनाव में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी के बीच मुकाबला है।

जमात-ए-इस्लामी ने छात्र आंदोलन से निकली पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *