खड़े डंपर में तेज रफ्तार डंपर की जोरदार टक्कर, चालक घायल

रायबरेली । परशदेपुर चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक डंपर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और खड़े डंपर का टायर भी फट गया। हालांकि गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए।घटना परशदेपुर चौकी क्षेत्र के परशदेपुर-अठेहा रोड स्थित निनावां मैदान के पास की है। जानकारी के अनुसार, एक डंपर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसमें टक्कर मार दी।
खड़े डंपर के चालक अजय कुमार दीक्षित ने बताया कि उनका डंपर श्री राम ग्रुप का है और वह अमेठी को डस्ट लेकर जा रहे थे। लघुशंका के लिए वाहन से नीचे उतरे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
दूसरा डंपर मल्होत्रा ग्रुप का बताया जा रहा है। इस डंपर के चालक कपिल (निवासी फतेहपुर) को मामूली चोट आई, जिनका उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। वहीं परिचालक दीपक (निवासी लखनऊ) ने बताया कि वे कबरई चित्रकूट से डस्ट लेकर सुल्तानपुर जा रहे थे, तभी अचानक यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। चौकी इंचार्ज मोहित कुमार भारद्वाज ने बताया कि चालक को मामूली चोट आई थी, जिनका इलाज करा दिया गया है। सभी लोग सुरक्षित हैं और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुए इस हादसे में बड़ा नुकसान होने से बाल-बाल बचाव हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहन की गति अधिक रहती है।जिस पर अंकुश लगने की जरूरत है।जिससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *