राजस्थान में आलू फैक्ट्री में आग लगने से 7 मजदूरों की मौत

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
17/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के राजस्थान में एक फैक्ट्री में आग लगने से सात श्रमिकों की मौत हो गई।

राजस्थान के भिवाड़ी में खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक केमिकल और तंबाकू फैक्ट्री में आग लग गई।

आग में गंभीर रूप से घायल हुए दो मजदूरों को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल भेजा गया है।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) सुमित्रा मिश्रा ने पुष्टि की कि आग में सात मजदूरों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा, “हमने सात लोगों के शव बरामद किए हैं। सभी मृतक बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं।”

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, घटना की आवश्यक जांच जारी है।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने लिखा, ”राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना बेहद दुखद और दर्दनाक है।

जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दुर्घटना को दुखद बताया और स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिये।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *