ट्रंप की हमले की चेतावनी के बीच रूस और चीन के युद्धपोत ईरान की ओर बढ़े

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
23/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – रूस और चीन के युद्धपोत ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह में ‘समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2026’ अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार निकोलाई पेत्रुसेव ने इसे ब्रिक्स की समुद्री शक्ति के प्रदर्शन के रूप में व्याख्या की।

सुत्रो के मुताबिक, रूसी-चीनी नौसेना रणनीति, समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया का परीक्षण करने के लिए ईरानी सेना के साथ काम कर रही है।

चीन ने अपने 48वें फ्लोटिला से टाइप 052DL विध्वंसक तांगशान को भेजा है, जबकि रूस ने मार्शल शापोशनिकोव फ्रिगेट और स्टोइकी कार्वेट को तैनात किया है।

हालाँकि यह अभ्यास 2019 से चल रहा है, लेकिन समय संवेदनशील है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान के परमाणु कार्यक्रम और आंतरिक अशांति पर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं।

यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड’ और यूएसएस अब्राहम लिंकन’ जैसे विमान वाहक मध्य पूर्व में भेजे गए हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *