भिटौली पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना भिटौली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना भिटौली पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 185/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त चन्दन गौड़ पुत्र बबलू गौड़, निवासी देउरवा, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *