दहेज प्रथा आज भी कुरीति की तरह घर घर में है विराजमान : विमलेश मिश्रा

 

रायबरेली। महिलाओं को खुद अपना सम्मान पाने के लिए आगे आना पड़ेगा । क्योंकि बिना खुद संघर्ष किये कुछ नहीं मिलता है । यह बात खुशी सेवा संस्थान की अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा होली के पावन पर समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज समाज में महिलाओं से संबंधित अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं जो की चिंता का विषय है । उन्होंने कहा कि शासन द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे कि निराश्रित विधवा और समाज से बहिष्कृत की गई महिलाओं को मूल धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि रायबरेली जिले में ही जिलाधिकारी और तमाम महिला अधिकारी है जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी हुई है जो कि काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि पुरुष प्रधान देश में आज महिलाएं अपने हक और अधिकार के लिए कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रही हैं । ऐसी महिलाओं के लिए उनका सामाजिक संगठन हमेशा तत्परता से आगे आकर काम करता है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि आज भी समाज में दहेज की प्रथा घर घर में कुरीतियों की तरह विराजमान है । जिसकी शिकार भी महिलाएं ही होती है उन्होंने कहा कि संस्था ऐसी महिलाओं के हर संभव मदद का प्रयास करती है और संस्था की कोशिश रहती है कि समाज के किसी भी व्यक्ति को उसकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े और संगठन भी लगातार ऐसी महिलाओं की खोज तलाश कर उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए तत्पर है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *