ट्रंप-मोदी के बीच फोन पर बातचीत, होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर बातचीत

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
15/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई।

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच मंगलवार को फोन पर बातचीत हुई।

मोदी ने एक्स के जरिए फोन पर हुई बातचीत की पुष्टि की। मोदी ने लिखा, ”मुझे मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया।”

उन्होंने लिखा, ”हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग में हो रही महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की।”

उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के सभी क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वहीं, मोदी ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया के हालात को लेकर उनकी ट्रंप से बातचीत हुई।

उन्होंने कहा, ”हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की।”

हमने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने पर जोर दिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *