सबसे पहले विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अमर्यादित टिप्पणी का किया विरोध।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के व्यक्तित्व जीवन, स्वास्थ्य पर टिप्पणी करने से भाजपाइयों का गुस्सा उबाल मार रहा है। भाजपा समर्थक भड़के हुए हैं।

वहीं सबसे पहले अपने सोशल मीडिया के जरिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने इसका विरोध जताया और टिप्पणी का कठोर जवाब देते हुए कहा कि,

“अमर्यादित और ओछी मानसिकता वाली टिप्पणी शोभनीय नहीं है”, श्रीमान अखिलेश यादव जी।
“ये रीढ़ की हड्डी तो इतनी मजबूत है कि समाजवादी पार्टी को 2027 में नाकों चने चबाने पड़ेंगे”

उत्तर प्रदेश(महाराजगंज) के जनप्रिय, लोकप्रिय नेता 7 बार के सांसद, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी के विषय में इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी समाजवादी पार्टी की अमर्यादित संस्कार को एवं ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
आप राजनीति मुद्दे की बात करें या बहस करें लेकिन इस प्रकार की टिप्पणी का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। किसी व्यक्ति पर या उसके व्यक्तिगत स्वास्थ्य को लेकर कुछ कहना सामाजिक तौर पर असभ्य माना जाता है।

आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी एक बड़ी दुर्घटना में घायल होने के बाद भी उसी जिजीविषा और समर्पण के साथ लगातार जनता एवं संगठन की सेवा कर रहे हैं। उसी का परिणाम है कि जनता ने 7 बार लगातार अपना आशीर्वाद देकर सांसद बनाया है।

ये टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण और अमर्यादित टिप्पणी के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी जानी चाहिए।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने पोस्ट में कहा कि इस कुकृत्य के लिए समाजवादी पार्टी को माफी मांगनी चाहिए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *