जमीन विवाद में हत्या के प्रयास का आरोपी हुआ गिरफ्तार

गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना पुलिस ने जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मुरारी यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी जंगल रामलखना बरई टोला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर है। उसके खिलाफ थाना खोराबार में मु0अ0सं0 223/2026 के तहत धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352, 131 भा.न्या.सं. में मुकदमा दर्ज है।
घटना 19 मई 2026 की है, जब जमीन विवाद को लेकर आरोपी व उसके पट्टीदारों ने एक राय होकर वादी और उसके पिता पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक डंडा बरामद किया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *