पेपर में नम्बर 1 मौके पर जीरो सी एम ओ के अकस्मिक निरीक्षण से खुली पोल

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में  स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नवनाथ प्रसाद ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए, जब 10 डॉक्टर और कर्मचारी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई जिम्मेदार कर्मचारी और चिकित्सक निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं मिले। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में अधीक्षक अमित कुमार समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। डॉ. नवनाथ  प्रसाद  ने सभी अनुपस्थित डॉक्टरों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने तथा उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। सीएमओ की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति की शिकायतें मिलती रहती हैं, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में देखना यह है कि क्या  सीएमओ की कार्रवाई से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने की  उम्मीद  है या फिर खाना पूर्ति

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *