भोपा चौराहे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपति की मौत, बेटा घायल पुलिस ने ट्रेलर और चालक को दबोच

 

 

चौरी/चौरा। गोरखपुर। चौरी चौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार चौराहे पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दस वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के चौरा खास थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी संत राज (32) अपनी पत्नी शीला देवी (30) और पुत्र संगम (10) के साथ बाइक से अमडीहा स्थित अपने मौसा के घर आए थे। शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे तीनों तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक भोपा बाजार चौराहे पर पहुंची, तभी एक ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि संत राज भारती और शीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बालक का ईलाज चल रहा है।
हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया लेकिन फुलवरिया चौराहे पर ट्रेलर तथा चालक को कब्जे में ले लिया l
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की असामयिक मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया l

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *