विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्लॉक मुख्यालय में हुआ पौधरोपण

 

ब्रम्हपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ब्रम्हपुर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान एवं विशिष्ट अतिथि चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने पौध रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया।

राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। विधायक सरवन निषाद ने लोगों से पर्यावरण को हरा-भरा रखने की अपील की।उक्त अवसर पर बीडीओ गरिमा सिंह, एडीओ पंचायत रामगोपाल तिवारी, सचिव अवनीन्द्र कुमार, भुल्लन पासवान ,साधु, पन्नेलाल यादव , चूड़ा मणि साही, विपिन गुप्ता, सहित ब्लाक कर्मी और प्रधान उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *