मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत महराजगंज पुलिस अलर्ट: शांति, सौहार्द और कड़े सुरक्षा घेरे में सकुशल संपन्न हुआ ताजिया जुलूस

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में आज जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मोहर्रम के दृष्टिगत व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पुलिस बल द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, जिसके परिणामस्वरूप पूरे जनपद में मोहर्रम का त्योहार और ताजिया जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान, संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण
त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा स्वयं फील्ड में उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । अधिकारियों द्वारा संवेदनशील थाना क्षेत्रो मे भ्रमण शील होकर सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों और शांति समिति के सदस्यों से सीधा संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखते हुए त्यौहार मनाने की अपील की, जिसे स्थानीय जनता का भी भरपूर सहयोग मिला।

जनपद के समस्त पुलिस की टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर निगरानी की गई। नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों और जुलूस के निर्धारित रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और श्रद्धालुओं को किस प्रकार की असुविधा न हो।
जनपद के सभी थानो की पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस पिकेट और मोबाइल टीमें लगातार गश्त करती रहीं। महराजगंज पुलिस की इस मुस्तैदी, पूर्व तैयारी और जनता के सहयोग से जनपद में मोहर्रम का पर्व परंपरागत गरिमा और शांति के साथ सकुशल संपन्न हुआ

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *