11 हजार वोल्ट के पोल पर चढ़ा शराबी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा


महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में मंगलवार शाम एक शराबी के हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ जाने से अफरा-तफरी मच गई। 11 हजार वोल्ट की लाइन के पोल पर चढ़कर वह तार के पास लटक गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एहतियातन विद्युत उपकेंद्र भिटौली को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। संयोगवश उस समय भी विद्युत आपूर्ति बाधित थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद व्यक्ति सुरक्षित नीचे उतर आया। उसके नीचे उतरते ही ग्रामीणों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
भिटौली थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में था। उसे सुरक्षित नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *