महराजगंज। आगामी मोहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों पर भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च थाना कोतवाली क्षेत्र नगर तिराहे से होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों से होकर निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि मोहर्रम पर्व के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, यातायात संचालन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उन्हें शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही आमजन से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने का अनुरोध किया गया।
महराजगंज पुलिस आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
