साइबर सेल की तत्परता से साइबर ठगी के ₹3,000 पीड़ित के खाते में वापस कराए गए

 

 

महराजगंज। जनपद महराजगंज में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चौक के नेतृत्व में थाना चौक साइबर सेल द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।  दिवाकर पाण्डेय पुत्र आद्या पाण्डेय, निवासी रुदलापुर, थाना चौक, जनपद महराजगंज के साथ दिनांक 24.08.2025 को ₹3,000 की साइबर ठगी की घटना घटित हुई थी। पीड़ित द्वारा तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत संख्या 33108250101783 है। उक्त शिकायत के क्रम में थाना चौक साइबर सेल द्वारा MRM Portal (Request ID – MR260631010628) के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसके फलस्वरूप शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण ₹3,000 की धनराशि सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस कराई गई

 

 

 

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *