सर्वत्र रही योग महापर्व की धूम, जन -जन ने किया योगाभ्यास


महराजगंज जनपद के उपनगर शिकारपुर सहित आसपास के गांवों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह छह बजे से ही सर्वत्र योग महोत्सव की धूम रही तथा बूढ़े,बच्चे, युवा एवं महिलाएं सभी ने अपनी भागीदारी निभाई।”योगा फॉर हेल्दी एजिंग” की थीम के उद्देश्यों ‘योग केवल युवाओं के लिए नहीं अपितु बढ़ती उम्र में शारीरिक ,मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बनाए रखने तथा सक्रिय जीवन शैली के साथ जीने के सशक्त माध्यम को आत्मसात करने पर बल देते हुए गांव-गांव लोगों ने योगाभ्यास किया। क्षेत्र के सेमरा राजा,अगया,लक्ष्मीपुर शिवाला,भिसवा, दरौली,सिसवा राजा, राजमन्दिर,इमिलिया, कृत पिपरा,गिदहा,पकड़ी खुर्द,सवना,सवरेजी,सिसवा बाबू,पिपरा बाबू, मुजहना,रामपुरवा, सतभरिया,करमहा,गौनरिया बाबू,बरवाविद्यापति, फुलवरिया,शिकारपुर, बल्लोखास, परसा गिदही,पड़री खुर्द,रामपुर महुअवा, पकड़ी सिसवा,विशुनपुर भड़ेहर,लक्ष्मीपुर एकडंगा, नन्दना ,शिवपुर,गोपाला, सिरसिया,बैरिया, हरखपुरा, बरवाखुर्द,बेलवा टीकर,करमही,धर्मपुर,विशुनपुर गबडुवा, हरपुर महंत आदि गांवों में स्थित अमृत सरोवरों, मनरेगा पार्कों,पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक व जूनियर तथा कंपोजिट विद्यालयों में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में योगाभ्यास कर “करें योग रहें निरोग’ के मूलमन्त्र को अंगीकार किया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *