भारत-नेपाल सीमा से 18.3 लीटर अवैध नेपाली शराब बरामद, एक महिला गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज  शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान झरही नदी, ठूठीबारी के पास एक महिला के कब्जे से ‘किस-मिस सौंफ’ एवं ‘बंटी बबली’ ब्रांड की नेपाल निर्मित कुल 61 शीशियां (प्रत्येक 300 मिलीलीटर) अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 18.3 लीटर है।

गिरफ्तार महिला की पहचान बिन्द्रावती देवी पत्नी रामलखन, निवासी ग्राम रमगढ़वा, थाना बरगदवा, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध थाना ठूठीबारी पर धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी का विवरण-

  • नेपाल निर्मित ‘किस-मिस सौंफ’ एवं ‘बंटी बबली’ ब्रांड की कुल 61 शीशियां (प्रत्येक 300 मिलीलीटर)
  • कुल मात्रा – 18.3 लीटर अवैध नेपाली शराब

गिरफ्तार अभियुक्ता-

  • बिन्द्रावती देवी पत्नी रामलखन
  • निवासी – ग्राम रमगढ़वा, थाना बरगदवा, जनपद महराजगंज
  • उम्र – लगभग 55 वर्ष

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-

  1. उ0नि0 रमेश पुरी, थाना ठूठीबारी
  2. का0 मनोहर यादव, थाना ठूठीबारी
  3. म0का0 अंशिका यादव, थाना ठूठीबारी
  4. सहायक उपनिरीक्षक ममकर वेणुनाथ लक्ष्मण, 22वीं वाहिनी एसएसबी
  5. आरक्षी रुपेश गजानन ठाकरे, 22वीं वाहिनी एसएसबी
  6. म0आरक्षी रोशनी, 22वीं वाहिनी एसएसबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *