ई-रिक्शा पर लदी 15 बोरी खाद (यूरिया व डीएपी) के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा अवैध तस्करी की रोकथाम के क्रम में थाना कोल्हुई पुलिस क्षेत्र में अवैध तस्करी की रोकथाम के दौरान कोल्हुई कस्बा स्थित पुलिस बूथ के पास से एक संदिग्ध ई-रिक्शा (संख्या: UP56BT4778) को रोका गया।
जांच करने पर ई-रिक्शा पर अवैध रूप से ले जाई जा रही 10 बोरी यूरिया और 05 बोरी डीएपी (DAP) खाद बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तस्करी में संलिप्त अभियुक्त राहुल पुत्र बेचू को गिरफ्तार कर माल व वाहन को कब्जे में ले लिया।थाना स्थानीय पर लाकर अभियुक्त के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 111 के अंतर्गत दाखिला कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा भेजा गया ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *