उसका बाजार में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

 

रामानंद भार्गव
गोल्हौरा/सिद्धार्थनगर, 28 जून2026।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का रविवार को सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार कस्बे में प्रथम आगमन हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
चेयरमैन प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति समर्पण से कार्यकर्ताओं को निरंतर नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त होती है। उनके आगमन से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का संचार हुआ है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश आर्या, पवन पाण्डेय, महेंद्र सिंह, छोटू, रजत जायसवाल, सूरज मोदनवाल, विनोद वर्मा, सिद्धार्थ सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *