सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निचलौल पुलिस अलर्ट: थाना निचलौल द्वारा क्षेत्र के विभिन्न बैंकों व वित्तीय संस्थानों में की गई सघन चेकिंग

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, बैंक परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा बैंक उपभोक्ताओं में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु आज थाना निचलौल पुलिस द्वारा विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसके अंतर्गत थाना प्रभारी निचलौल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न सरकारी, अर्द्धसरकारी व निजी बैंकों तथा ए.टी.एम. की सघन चेकिंग की गई ।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बैंकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों, सायरन और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता को परखा। बैंक प्रबंधकों को कैमरों के बैकअप और सायरन को हमेशा चालू स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए।

बैंक परिसर और उसके आस-पास बिना वजह खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा उनके पहचान पत्रों की जांच की गई। बैंक के बाहर खड़े वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों, सुरक्षा गार्डों और वहां आए उपभोक्ताओं से संवाद किया। सुरक्षा गार्डों को मुस्तैद रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *