एटीएम बदलकर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; 107 एटीएम कार्ड और नकदी बरामद

 

रायबरेली। शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 107 एटीएम कार्ड, पांच हजार रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, शहर के रतापुर रोड स्थित एसबीआई एटीएम पर दो जुलाई को राकेश कुमार गुप्ता से सहायता करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया गया था। आरोपियों ने कार्ड का पिन जानने के बाद चार बार में उनके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शनिवार को डबल फाटक के पास से उन्नाव निवासी सूरज सिंह और हरदोई निवासी सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न एटीएम बूथों पर कम जानकारी रखने वाले लोगों को मदद का झांसा देकर उनके कार्ड बदल लेते थे और पिन याद कर बाद में खातों से रुपये निकालते थे। कई मामलों में वे एटीएम कार्ड से खरीदारी भी करते थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 107 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, पांच हजार रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं।पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सूरज सिंह के खिलाफ रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, सीतापुर और उन्नाव समेत कई जिलों में हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *