ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
13/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा किया है।

आईआरजीसी ने कहा कि यह कार्रवाई रविवार और सोमवार सुबह हुए अमेरिकी हमलों के जवाब में थी।

सुत्र ने आईआरजीसी के हवाले से कहा कि इन हमलों से महत्वपूर्ण स्थानों और सैन्य संसाधनों को नुकसान पहुंचा है।

आईआरजीसी ने सोमवार सुबह जारी एक बयान में कहा कि जॉर्डन में प्रिंस हसन एयर बेस पर एक बड़े मिसाइल भंडारण और ईंधन टैंक को मिसाइल और ड्रोन हमलों से निशाना बनाया गया।

दावा है कि इस हमले की वजह से आग लग गई. आईआरजीसी ने बहरीन के शेख ईसा एयर बेस को भी निशाना बनाया है।

आईआरजीसी के अनुसार, हमले में एक अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर रखरखाव सुविधा, एक पी -8 इलेक्ट्रॉनिक युद्धक विमान हैंगर और एक ड्रोन कमांड और नियंत्रण केंद्र को निशाना बनाया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *