सुरक्षा एवम शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कस्बा कोल्हुई में पुलिस ने किया फ्लैगमार्च

महराजगंज  जनपद के कोल्हुई में आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी फरेंदा  दीपशिखा वर्मा द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा कोल्हुई में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महराजगंज पुलिस श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *