अब नहीं रहे पूर्व अमीन संघ और संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरि नारायण मिश्रा

रायबरेली। जिले में अपनी एक अलग पहचान रखने और राज्य कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले 9 साल के निर्विरोध अमीन संघ अध्यक्ष रहे हरि नारायण मिश्रा का बीती रविवार को बीमारी के बाद निधन हो गया । उनके निधन से जिले घर के समाजसेवियों और राज्य कर्मचारियों में शोक की लहर देखी गई । बताते चले की स्वर्गीय हरि नारायण मिश्रा गोरखपुर के कौड़ी राम तहसील के ग्राम धौंसा के रहने वाले थे और रायबरेली जनपद में आकर अपनी पहचान बनाई नौकरी के साथ-साथ 9 साल अमीन संघ के निवृति अध्यक्ष रहने के साथ-साथ लगभग 11 वर्षों तक उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के भी निर्विरोध अध्यक्ष रहे और संग्रह चपरासियों को उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें संग्रह अमीन बनाने का अभियान भी उन्होंने चलाया था। जिस पर माननीय न्यायालय ने आदेश देते हुए समस्त प्रदेश के संग्रह चपरासियों को उनकी सेवा को देखते हुए उन्हें अमीन बनाने का आदेश जारी किया था। जिससे कि तमाम राजस्व चपरासियों को प्रमोशन मिलने का रास्ता खुल गया था । यही वजह है कि आज हरि नारायण मिश्रा के न रहने पर कर्मचारियों में भी अपने नेता को खो देने का दुख दिखाई दिया। रविवार को घाट पर उनके अंतिम संस्कार में पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशल सिंह ,न्यू स्टैंडर्ड प्रबंधक शशिकांत शर्मा, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष विवेक सिंह ,पूर्व सभासद पूनम तिवारी, सभासद रामखेलावन बारी, लखनऊ हाई कोर्ट अधिवक्ता राघवेंद्र गुप्ता सैयद मोहम्मद असादुल्लाह एडवोकेट सहित तमाम लोगों ने उन्हें अंतिम भावभीनी श्रद्धांजलि दी । श्री मिश्र अपने पीछे एक पुत्र एडवोकेट सन्दीप मिश्रा पुत्रवधू और एक पोता अक्षत मिश्रा और पोती आकांक्षा मिश्रा को घर में छोड़कर अकेले बैकुंठ धाम की ओर प्रस्थान कर दिए लोगों ने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में साहस प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *