परतावल में सूखे पौधे लगाने के लगे आरोप, जांच की मांग

 

परतावल/महराजगंज

महाराज जनपद के नगर पंचायत परतावल वार्ड संख्या-8 छत्रपति शिवाजी नगर में मंगलवार को शासन के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। लेकिन अभियान की तैयारियों और पौधों की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि रोपण के लिए लाए गए पौधों को करीब 8 दिन पहले ही पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे पेड़ों के नीचे रख दिया गया था। समय पर रोपण और उचित देखभाल न होने के कारण कई पौधे सूख गए। इसके बावजूद उन्हीं सूखे पौधों का रोपण कर दिया गया।
लोगों का कहना है कि अगर पौधों का समय पर रोपण और संरक्षण किया गया होता तो वे सुरक्षित रहते और अभियान का उद्देश्य भी सार्थक होता। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने और भविष्य में पौधों के रखरखाव की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस संबंध में वन विभाग के शैलेंद्र सिंह ने बताया कि यदि कहीं कोई पौधा सूखा पाया गया है तो उसे हटाकर उसके स्थान पर नया पौधा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चला रही है। ऐसे में सूखे पौधों के रोपण के आरोपों ने अभियान की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *