2 अगस्त को भारत दौरे पर आएंगे उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री एस जयशंकर, करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, राष्ट्रपति मुर्मू से भी करेंगे मुलाकात

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
02/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री का भारत दौरा: उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार ओडिलोविच सैदोव 2 से 5 अगस्त तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान वह दिल्ली में आयोजित एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे।

माना जा रहा है कि इस यात्रा से भारत और उज्बेकिस्तान के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को नई गति मिलेगी।

कारोबार और निवेश पर विशेष चर्चा होगी

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों देशों के नेता व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

भारत और उज्बेकिस्तान कई वर्षों से रणनीतिक साझेदार रहे हैं। दोनों देश व्यापार बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम कर रहे हैं। इस बैठक में भविष्य की संयुक्त परियोजनाओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

फोन पर बातचीत 20 जुलाई को हुई थी

इस दौरे से पहले 20 जुलाई को विदेश मंत्री एस जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार ओडिलोविच सैदोव के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।

इसके बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।

साथ ही ओडिलोविच ने यह भी कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देशों के विदेश मंत्रालय नियमित संपर्क बनाए रखेंगे।

मई में एक अहम बैठक हुई थी

इससे पहले, भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 17वां विदेश कार्यालय परामर्श मई 2026 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

इस बैठक में दोनों देशों ने व्यापार, पर्यटन, प्रौद्योगिकी, नवाचार, ऊर्जा, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर भी अपने विचार साझा किये।

भारत के लिए क्यों अहम है ये दौरा?

उज्बेकिस्तान मध्य एशिया का एक महत्वपूर्ण देश है और भारत लगातार उसके साथ अपने रिश्ते मजबूत कर रहा है।

दोनों देश कनेक्टिविटी, व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

ऐसे में विदेश मंत्री बख्तियार ओडिलोविच सैदोव का यह दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *