बिजली की जनसमस्याओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सात सूत्री ज्ञापन सौंपा

 

गोरखपुर।
गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में विद्युत विभाग में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री विधायक योगी आदित्यनाथ को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सौंपा।

जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में ज्ञापन नायब तहसीलदार नगर देवेंद्र कुमार यादव को दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिजली विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं गोरखपुर शहर के स्थानीय विधायक हैं, इसके बावजूद उनके विधानसभा क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सरकार की ‘विद्युत बिल माफी योजना’ का लाभ आम जनता को सही ढंग से नहीं दे रहे हैं।

निर्धारित तिथियों के बावजूद उपभोक्ताओं को बार विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बंद पड़े कनेक्शन चालू नहीं किए जा रहे हैं। बिजली चेकिंग के नाम पर बिना अनुमति घरों में प्रवेश कर लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। न्यायालय की रोक के बावजूद स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद ने कहा कि बिजली दरें अत्यधिक महंगी हैं, जिससे आम लोग बिल भुगतान करने में असमर्थ हैं। मांग किया कि गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन और 500 यूनिट तक बिजली बिल में छूट दी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र यादव, जयनारायण यादव, देवेंद्र निषाद धनुष, सदानंद पांडेय, सुरेंद्र पासवान, राकेश मौर्य, डॉ. अविनाश पति त्रिपाठी, प्रभात चतुर्वेदी, सुहेल अंसारी, अभिषेक राय गांधी, आशीष प्रताप सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डा राजकुमार मिश्रा
गोरखपुर

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *