बन्द मकान में ताला तोड़कर चोरों ने की बड़ी बारदात चोरी का पर्दाफास करने में पुलिस हुई विफल

घघसरा/गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र की घघसरा पुलिस चौकी इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले एक महीने में कस्बे में दो चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है।ताजा घटना रिठुआखोर रोड की है। यहां ग्राम मांट बाजार निवासी मनभावती देवी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 3 हजार रुपये नकद, पायल, कान का झाला और एलसीडी टीवी चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो दामाद लहबर जायसवाल को सूचना दी। इसके बाद पीआरबी 112 को सूचना देकर चौकी पर तहरीर दी गई।चोरी के पास स्थित एक लाइब्रेरी का ताला भी टूटा मिला। अंदर लोग सोए थे इसलिए चोर अंदर नहीं जा सके। लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी में दो संदिग्ध लोग मुंह ढककर हाथ में फरसा और खंती लिए दिख रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि घघसरा कस्बे और आसपास बंद पड़े मकानों को चोर निशाना बना रहे हैं। चौकी पर दो दारोगा, एक दीवान और दस सिपाही तैनात हैं इसके बावजूद चोरियां रुक नहीं रही हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *