ब्रिजेश कुमार मौर्य ने एस एस पी को शिकायती पत्र देकर  लगाया न्याय की गुहार

 

 

गोरखपुर। जनपद गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर निवासी बृजेश कुमार मौर्य ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायती पत्र देकर फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर पुश्तैनी भूमि हड़पने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मृतका चन्द्रवती उर्फ चिरई की मृत्यु के करीब 10 वर्ष बाद कूटरचित दस्तावेज़ तैयार कर उनका हिस्सा दर्शाया गया, जिससे पुश्तैनी भूमि पर कब्ज़ा करने का प्रयास किया गया।
शिकायत में कहा गया है कि मृतका के पति शिवपूजन मौर्य का निधन वर्ष 2003 में हो चुका था और उनके वारिस संबंधी अभिलेख पहले ही राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज थे। इसके बावजूद कथित रूप से 18 अक्टूबर 2014 की बैक डेट में तैयार परिवार रजिस्टर की प्रति के आधार पर चकबंदी न्यायालय से वर्ष 2023 में आदेश प्राप्त कर मृतका का हिस्सा निर्धारित करा लिया गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि यह पूरा खेल फर्जी और कूटरचित दस्तावेज़ों के सहारे रचा गया है। उन्होंने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी बताए गए व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *