संत रविदास जी के विचारों, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना ही है मुख्य उद्देश्य: विधायक ज्ञानेंद्र सिंह

संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने की ‘कलश वंदन यात्रा’ का भव्य आयोजन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश।

 

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


महराजगंज जनपद के विधानसभा क्षेत्र पनियरा में भाजपा ने संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती पर उनके जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी और पावन जल से भरे कलश को “कलश वंदन यात्रा” के रूप में पूरे प्रदेश के प्रत्येक जनपद से लेकर क्षेत्र के हर गांवों में पहुंचने का निर्देश अपने कार्यकताओं पदाधिकारी गण एवं नेताओं को दिया है। इसी क्रम में पनियरा विधानसभा क्षेत्र के परतावल ब्लॉक के अंतर्गत क्रमशः
ग्रामसभा सिरसिया मलमलिया, नगर पंचायत परतावल के वार्ड बभनौली एवं धनगड़ा, ग्राम अहिरौली तथा ग्रामसभा पिपरा खादर में आए रथ कलश का भ्रमण हुआ एवं आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महान व्यक्तित्व के धनी थे। उनके जीवन के आदर्शों को अपनाकर चलने वाले व्यक्त की समाज में एक अलग पहचान होती है।
ये बातें संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा लेकर क्षेत्र के कई गांवों में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पनियरा के भाजपा विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कही।

उन्होंने भाजपा के योगी सरकार की जमकर तारीफ की। ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने साढ़े नौ लाख लोगों को पारदर्शी तरीके से नौकरी दिया है। कही कोई आरोप नहीं लगे। उन्होंने सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिजली सपा सरकार में एक हफ्ता दिन, एक हफ्ता रात में मिलती थी। अब गाँवो में 18 घंटे, नगर पंचायत में 20 घंटा और जिला मुख्यालय पर 23 से 24 घंटा बिजली मिल रही है। योगी जी से बड़े योगी मोदी जी है वह सात साल हिमालय पर रहे हैं।

भाजपा नेता एवं जिला अध्यक्ष प्रेस क्लब अजय लाल श्रीवास्तव ने कहा कि,
वाराणसी (काशी) स्थित संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी और पावन जल से भरे कलशों को इस यात्रा में शामिल किया गया है।
गुरु पूर्णिमा से शुरू हुआ यह व्यापक अभियान रविदास जयंती तक सतत रूप से जारी रहेगा।
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक मंडल और प्रत्येक व्यक्ति तक यात्रा पहुँचाने का लक्ष्य तय किया गया है।

भाजपा नेता निर्भय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने धार्मिक दबाव और भेदभाव के दौर में सामाजिक समरसता और भाईचारे का मार्ग प्रशस्त किया था। भाजपा सरकार उनके त्याग, बलिदान और विचारों को घर-घर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

भाजपा सरकार का नारा सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास। इसको साकार करके दिखाया। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। वह भाजपा सरकार में चलती रहेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, मण्डल अध्यक्ष परतावल विवेक पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, मंडल महामंत्री अजय गौतम, पूर्व अध्यक्ष उमेश गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, शुभलक्ष्मी सिंह, मुकेश, शंभू शरण पटेल, अर्जुन सिंह, ग्राम प्रधान रुदल, गौरव पटेल, राजेश चौरसिया सहित काफी तादात में नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *