रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले अमेरिकी बिल पर वोटिंग की तैयारी

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
16/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी संसद का निचला सदन प्रतिनिधि सभा रूस के खिलाफ प्रतिबंध विधेयक पर मतदान की तैयारी कर रहा है।

प्रस्तावित कानून अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का अधिकार देगा।

भारत भी उन देशों की सूची में शामिल है जिन पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।

इस बिल को लिंडसे ओ’ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट 2026 नाम दिया गया है।

बिल को पहले ही अमेरिकी उच्च सदन, सीनेट द्वारा भारी बहुमत से पारित किया जा चुका है।

विधेयक में संशोधन में स्पष्ट रूप से भारत के नाम का उल्लेख है और रूस के साथ व्यापार करने के लिए अतिरिक्त 100 प्रतिशत टैरिफ का प्रावधान है।

इस विधेयक पर अगले गुरुवार को मतदान होने की उम्मीद है।

इस बात की प्रबल संभावना है कि यह विधेयक प्रतिनिधि सभा से भी पारित हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *