संयुक्त राष्ट्र सुधारों को लेकर भारत की राह पर जापान, पीएम ताकाइची ने एंटोनियो गुटेरेस से क्या कहा?

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के समक्ष संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का मुद्दा उठाया है।

ये वही मुद्दा है, जिसकी मांग भारत लंबे समय से कर रहा है।

भारत के अलावा जापान, ब्राजील और जर्मनी भी विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता चाहते हैं।

सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग उठाने वाले चार देशों के इस समूह को जी4 के नाम से जाना जाता है।

साने ताकाची और एंटोनियो गुटेरेस के बीच यह मुलाकात संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई।

संयुक्त राष्ट्र ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और प्रधान मंत्री साने ताकाची ने सुरक्षा परिषद में सुधार के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।”

संक्षिप्त बयान में किसी भी विशिष्ट सुधार प्रस्ताव का उल्लेख नहीं किया गया जिस पर ताकाची और गुटेरेस ने आपस में चर्चा की।

इसमें यह भी नहीं बताया गया कि क्या उन्होंने स्थायी या अस्थायी सदस्यता के विस्तार पर चर्चा की।

बयान के अनुसार, गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र में जापान के लंबे समय से योगदान और बहुपक्षवाद के लिए उसके समर्थन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *