शिवदत्त छपरा में सड़क किनारे नाली निर्माण की मांग, विधायक ने दिया आश्वासन


खड्डा, कुशीनगर। ग्राम सभा शिवदत्त छपरा, पोस्ट नेबुआ रायगंज, थाना खड्डा क्षेत्र में नेबुआ रायगंज से खड्डा मार्ग पर सड़क के किनारे नाली निर्माण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के किनारे जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात के दिनों में पानी जमा होने की समस्या उत्पन्न होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि स्टेट हाईवे (NH) के किनारे नाली निर्माण होने से जल निकासी की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है और राहगीरों एवं आसपास के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा खड्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विवेकानन्द पाण्डेय जी से भी मांग की जा चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार विधायक जी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए नाली निर्माण कराने का आश्वासन दिया है और कहा है कि “मैं इसे जरूर बनवाऊंगा।”
अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही नाली निर्माण का कार्य शुरू होगा और शिवदत्त छपरा में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *