ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत थाना चौक के हत्या के मुकदमे में 04 अभियुक्तों को आजीवन कारावास

महराजगंज जनपद में  पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महत्वपूर्ण चिन्हित अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को कठोर सजा दिलाए जाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

इसी क्रम में थाना चौक पर पंजीकृत हत्या के मुकदमे में महराजगंज पुलिस द्वारा अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर माननीय न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई। प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय अपर सेशन न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-02, जनपद महराजगंज द्वारा दिनांक 08.10.2026 को 04 अभियुक्तों को दोषसिद्ध किया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹ 25500/- अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई। अर्थदण्ड अदा न करने पर प्रत्येक अभियुक्त को 03 माह के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किए जाने का आदेश पारित किया गया।

महराजगंज पुलिस द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गंभीर अपराधों में अभियुक्तों को माननीय न्यायालय से कठोर सजा दिलाए जाने हेतु अभियोजन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी पैरवी लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *