बी एन एस से बांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चौक पुलिस द्वारा संबंधित अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।

थाना चौक पर पंजीकृत मु0अ0सं0 189/2026, धारा 69, 351(3) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल चौधरी पुत्र दीनानाथ चौधरी, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी बड़हरा राजा, थाना चौक, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक व विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *