बच्चे के अपहरण की सूचना पर रात्रि भर ढूढती रही पुलिस नहीं मिला सुराग

 

बच्चे के मिलने की सूचना पर कौड़ीराम पहुंची पुलिस झूठी निकला सूचना

सहजनवा गोरखपुर। नगर पंचायत सहजनवा वार्ड 9 पिपरा में घर से फुल्की खाने निकला बच्चा का अपहरण हो गया है। जिसको लेकर स्वजन ने थाने में सूचना दिया। हलकान में आई पुलिस रात्रि भर बच्चे को ढूंढती रही। लेकिन नहीं मिला।
मिली जानकारी ने वार्ड 9 पिपरा निवासी अंशुमान सिंह पुत्र विनय सिंह 5 वर्ष गुरुवार को घर के पास शाम 5 बजे के करीब फुल्की बेचने वाला आया। तो बच्चा घर से बाहर निकल कर फुल्की खाया। फुल्की वाले को दादी ने पैसा दिया। फिर वह कुछ दूरी पर जाकर फुल्की बेचने लगा। बच्चा उसके पास फिर पहुंच गया। जो देर रात्रि तक घर वापस नहीं लौटा। तो स्वजन खोजबीन करना शुरू किये लेकिन नहीं मिला। इसके बाद स्वजन पुलिस को अपहरण होने की सूचना दिए। बाद में पता चला कि बच्चा फुल्की वाले के पीछे पीछे गया था। पुलिस इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया लेकिन कोई पता नहीं चला मौके पर पहुँचे सीओ गीडा और आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने रेलवे स्टेशन के अगल बगल ढूँढा लेकिन पता नहीं चल सका। पूरे रात्रि सीओ गीडा के नेतृत्व में पुलिस नगर में बच्चे को ढूंढती रही। सुबह 7 बजे के करीब एक फोन आया कि बच्चा कौड़ीराम में मौजूद है। इसके बाद सीओ गीडा के नेतृत्व में पुलिस टीम कौड़ीराम पहुंची तो सूचना झूठी निकला। इसके बाद पुलिस टीम वापस लौट आई। बच्चे के अपहरण होने से परिजनों का रो रो कर हाल बुरा है।
उक्त संदर्भ में सीओ गीडा के0 एन0 आनंद ने कहा कि बच्चे के तलाश में पुलिस टीम काम कर रही है जल्द ही बच्चा बरामद कर लिया जायेगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *